Uncategorized

कांग्रेस का धरना केवल दिखावा, भाजपा सरकार ने गरीबों के सपनों को दिया अपना घर -नीलेश लुनिया


धमतरी। नगर निगम के स्वस्थ विभाग अध्यक्ष नीलेश लूनिया ने कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन को जनता को गुमराह करने का प्रयास बताते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपने शासनकाल में गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित रखा, वे आज धरना देकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस को पहले अपने कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए। निलेश लूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गरीब, किसान और जरूरतमंद परिवारों के हित में लगातार ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रदेश में लाखों गरीब परिवारों के पक्के मकान का सपना साकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धमतरी नगर निगम क्षेत्र में भी भाजपा सरकार की पहल पर अनेक वार्डों के पात्र हितग्राहियों के आवास स्वीकृत हुए हैं। इनमें हाटकेश्वर वार्ड क्रमांक 28, शीतला पारा वार्ड क्रमांक 24, औद्योगिक वार्ड क्रमांक 19, साहलेवार पारा वार्ड क्रमांक 37, महिमा सागर वार्ड क्रमांक 46, रामपुर वार्ड क्रमांक 35, नयापारा वार्ड क्रमांक 23, टिकरापारा वार्ड क्रमांक 47, जोधापुर वार्ड क्रमांक 40, रिसाई पारा वार्ड क्रमांक 6, डाक बंगला वार्ड क्रमांक 7 तथा सुभाष नगर वार्ड क्रमांक 13 के पात्र एवं 1 वर्ष मैं ही 1072 हितग्राहियों को आवास की स्वीकृति मिली है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा सरकार गरीबों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने का कार्य कर रही है। निलेश लूनिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हजारों पात्र परिवार आवास योजना के लाभ से वंचित रहे। विकास कार्यों की अपेक्षा भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी और जनहित की उपेक्षा कांग्रेस शासन की पहचान बन गई थी। आज वही कांग्रेस जनता को गुमराह करने के लिए धरना-प्रदर्शन कर रही है, जिसे जनता स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल आवास ही नहीं, बल्कि आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, हर घर जल, गरीब कल्याण अन्न योजना, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!