Uncategorized

सड़क संघर्ष समिति संयोजक हीरेन्द्र साहू ने कोलियारी खरेंगा, जोरातराई मार्ग निर्माण में लगाए अनिमियतता के आरोप


धमतरी। संयोजक हीरेन्द्र साहू सड़क संघर्ष समिति ने कोलियारी खरेंगा, जोरातराई मार्ग मे निर्माण में भारी अनिमियतता के आरोप लगाए है।
हीरेन्द्र साहू ने आरोप लगाया है कि जब से सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ है तब से गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। पूर्व में भी इस ओर ध्यानाकर्षण कराया गया है कि बाउजूद इसके गुणवत्ता में सुधान नहीं हो पा रहा है। वर्षो की मांग के बाद क्षेत्रवासियों को उक्त सड़क की सौगात मिली है जिससे हजारों लोगो को आवागमन में सुविधा मिलेगा, दुर्घटनाओं में कमी आएगी, लेकिन सड़क निर्माण गुणवत्ता ठीक नहीं होने से जनता की उम्मीदों पर पानी फिर रहा है। श्री साहू ने कहा निर्माणाधीन सड़क के पास कोई भी कर्मचारी सुपर विजन करते नही देखा गया है। निर्माण सामाग्री की मात्रा भी सही तरीके से उपयोग नहीं किया जा रहा है। खरेंगा की नाली जो घटिया निर्माण के चलते डिसमेंटल होना था अभी तक नही किया है, पाइप पुलिया मे अभी से छेद हो गया है , रोड कि उंचाई तीन फीट देना था जो कही पर भी नही दिखता, रोड का निर्माण अपर डिपर बन रहा है , देवपुर के पास सीमेंट कांकरिट रोड उखड़ रहा है , सेलदीप जोरातराई के पास दोनो साइड खोद कर साल भर से छोड़ दिया है। अन्य कई अनिमितता उक्त मार्ग निर्माण में प्रतीत हो रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!