Uncategorized

धमतरी के मिलरों ने किया बीजापुर, मोहला – मानपुर, कोंडागांव से 25918 मीट्रिक टन धान का उठाव

पंजीकृत 217 मिलरों द्वारा धमतरी जिले से अब तक किया गया 3 लाख 94 हजार 797 मीट्रिक टन धान का उठाव

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में डीएमओ सुनील सिंह राजपूत के नेतृत्व में जिले में कस्टम मीलिंग कार्य हो रहा तेजी से

धमतरी। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के पश्चात जिले में कस्टम मीलिंग कार्य को कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन व डीएमओ सुनील सिंह राजपूत के नेतृत्व में तेजी से किया जा रहा है। जारी आदेश के अनुरुप मिलरों द्वारा न सिर्फ धमतरी जिले से धान का उठाव किया जा रहा है बल्कि अन्तर जिले से भी धान उठाया जा रहा है।
जिला विपणन संघ धमतरी से मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जिले में कस्टम मीलिंग हेतु कुल 217 मिलरों ने पंजीयन कराया है जिनमें 114 अरवा व 103 उसना मिलर्स है। जिनके द्वारा धमतरी जिले का साथ ही अन्तर जिला बीजापुर, मोहला मानपुर व कोंडागांव से धान का उठाव किया जा रहा है। बीजापुर से 11861 मीट्रिक टन, मोहला मानपुर से 6306 मीट्रिक टन व कोंडागांव से 7750 मीट्रिक टन कुल 25918 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। वहीं मिलरों द्वारा धमतरी से भी धान का उठाव लगाता किया जा रहा है। अब तक 207 मिलरों द्वारा धान का उठाव किया गया है जिसमें 111 अरवा मिलरों द्वारा 237874.15 मीट्रिक टन व 96 उसना मिलरों द्वारा 156922.98 मीट्रिक टन कुल 394797.13 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।
उपार्जन केन्द्रो में 98500.46 मीट्रिक टन धान शेष
ज्ञात हो कि धमतरी जिले में इस बार 100 उपार्जन केन्द्रो से 596499.40 मीट्रिक टन धान समर्थन मूल्य पर खरीदा गया है। जिसमें से मिलरो द्वारा 368879.15 मीट्रिक टन डीओ में उठाव किया गया है। वहीं परिवहन कर्ताओं द्वारा 129119.79 मीट्रिक टन टीओ में केन्द्रो से उठाव किया गया है। उपार्जन केन्द्रो में आज की स्थिति में 98500.46 मीट्रिक टन धान शेष है। 21 केन्द्रो में बफर लिमिट से अधिक जाम की स्थिति रही।
124463 किसानों ने बेचा धान
इस बार समर्थन मूल्य पर 124463 किसानों ने 596499.40 मीट्रिक टन धान शासन को बेचा है। बेचे गए धान का रकबा 114955.22 हेक्टेयर रहा। कुल 96.04 प्रतिशत किसानों ने इस बार धान बेचा। मात्र 4 प्रतिशत से कम पंजीकृत किसान धान नहीं बेच पायें। बेचे गए धान रकबा 90.01 प्रतिशत रहा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!