Uncategorized

सुरक्षा कानून, राष्ट्रीय ड्राइवर आयोग, वेलफेयर बोर्ड गठन मांग को लेकर ड्राइवरों ने की हड़ताल

वर्तमान में तो हड़ताल का असर आंशिक, प्रभाव बढऩे से यात्री बसों, मालवाहको थम सकते है पहिए

अर्थव्यवस्था व आम जनता पर पड़ सकता है विपरित प्रभाव

धमतरी। अखिल भारतीय ड्राइवर ज्वाइंट कमेटी के आव्हान पर कल से देश भर में स्टेयरिंग छोड़ो अभियान चलाया जा रहा है। जिसका असर धमतरी जिले में भी नजर आया। धमतरी व बालोद जिले की सीमा पर स्थित चिटौद पुरुर के पास ड्राइवर महासंगठन ने इसी के तहत एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। जिसके चलते कुछ आवश्यक सेवाएं आशिंक रुप से प्रभावित हो रही है। ऐसे में आंशका जताई जा रही है कि यदि आगे भी यह आंदोलन जारी रहा तो कई आवश्यक सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो सकती है।
कल व आज भी ड्राइवर महासंगठन द्वारा सड़क से गुजरने वाली बसों, माल वाहको को रोककर चालकों को हड़ताल की जानकारी देकर समर्थन मांगा। इस दौरान पुलिस व ड्राइवर महासंगठन के बीच नोकझोक हुई थी जिससे माहौल गरमाने लगा था हालांकि समझाईश के पश्चात मामला शांत हुआ। आज चक्काजाम का भी अल्टीमेटम दिया गया है। ड्राइवर महासंगठन के प्रभारी नोहर सिंह साहू ने बताया कि पिछले साल 2025 में भी चिटौद में आंदोलन किया गया था तब सरकार ने तीन माह का समय मांगा था, लेकिन मांगो की ओर ध्यान नहीं दिया गया। इसलिए पुन: ड्राइवरों को आंदोलन की राह पर आना पड़ा। ड्राइवरों ने सरकार के समक्ष तीन मांगे रखी है जिनमें देश भर के व्यवसायिक वाहनों चालकों के लिए सुरक्षा कानून लागू करना, राष्ट्रीय स्तर पर ड्राइवर आयोग का गठन करना, छग में तत्काल ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड बनाना शामिल है। वर्तमान में तो हड़ताल का असर आंशिक है लेकिन प्रभाव बढऩे से यात्री बसों, मालवाहको पहिए थम सकते है जिससे अर्थव्यवस्था व आम जनता पर विपरित प्रभाव पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!