Uncategorized

चरमुडिय़ा, अटंग, अछोटी, शिवनीकला में हुई भाजपा की नुक्कड़ सभा

कुरुद। भाजपा कुरूद विधानसभा द्वारा कुरूद मंडल एवं सिर्री मंडल के ग्रामो में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता ज्योति चन्द्राकर भाजपा जि़ला उपाध्यक्ष, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, वक्ता गौकरण साहु भाजपा जि़ला उपाध्यक्ष, कुरूद मंडल अध्यक्ष कुलेश्वर चन्द्राकर, सिर्री मंडल अध्यक्ष पुस्पेन्द्र साहू के उद्बोधन में संपन्न हुआ। ग्राम चरमुडिय़ा, अटंग, अछोटी, सिवनीकला में भाजपा ने नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जिसमें कार्यक्रम मुख्य वक्ता ज्योति भानु चन्द्राकर ने चुनावी जन संपर्क अभियान मे महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी के पक्ष में प्रचार किया। मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा के वक्ताओं में गौकरण साहू, कुलेश्वर चन्द्राकर एवं पुष्पेन्द्र साहू ने भाजपा के पक्ष मे प्रचार किया। इस अवसर पर भाजपा ग्राम केन्द्र प्रभारीगण टकेश्वर चन्द्राकर, थानेश्वर तारक, कोमल शुक्ला, मंशाराम चतुर्वेदी, केवल चन्द्राकर, महिला मोर्चा जि़ला पदाधिकारी भारती पंचायन, मंडल पदाधिकारियों में विधा शर्मा, चित्रलेखा टंडन, उर्वशी बंजारे सहित कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!