Uncategorized

स्वर्वेद केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक सशक्त दिशा है : रंजना साहू

भारतीय नववर्ष पर स्वर्वेद यात्रा में शामिल हुईं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष

धमतरी- भारतीय नववर्ष के पावन अवसर पर श्यामनगर, बठेना वार्ड धमतरी में आयोजित ‘स्वर्वेद यात्रा’ कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुईं। विहंगम योग संत समाज जिला धमतरी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिक उपस्थित रहे, कार्यक्रम में स्वर्वेद के महत्व एवं उसके आध्यात्मिक संदेशों का विस्तार से वर्णन किया गया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह को स्वर्वेद के माध्यम से जीवन में सकारात्मकता, आत्मज्ञान एवं आध्यात्मिक उन्नति की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश स्वर्वेद यात्रा निकाल कर दिया गया। इस अवसर पर श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में नववर्ष का विशेष महत्व है, जो हमें नए संकल्प और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि स्वर्वेद केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक सशक्त दिशा है, जो व्यक्ति को आत्मज्ञान और सत्य के मार्ग पर अग्रसर करता है। श्रीमती साहू ने विहंगम योग के सिद्धांतों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में नैतिक मूल्यों का संवर्धन होता है और आपसी सद्भाव को बढ़ावा मिलता है। श्रीमती रंजना साहू ने आगे कहा कि वर्तमान समय में समाज को आध्यात्मिक मार्गदर्शन की आवश्यकता है, जिससे व्यक्ति अपने जीवन में संतुलन और शांति स्थापित कर सके। श्रीमती रंजना साहू ने विहंगम योग संत समाज जिला धमतरी को इस सफल कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को एक नई दिशा देने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में विहंगम योग संत समाज के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।सभी ने भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए समाज में सद्भाव, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर पार्षद श्यामलाल नेताम, पार्षद भारती साहू, एच.एल. चक्रधारी, नारायण साहू, टिकेश्वर साहू, उमेश साहू, संजय साहू, धनंजय साहू, दुर्योधन साहू, बलीराम साहू, गैंदलाल साहू, श्रीमती लक्ष्मी साहू, श्रीमती महालक्ष्मी बघेल, श्रीमती महेश्वरी चक्रधारी, फलेंद्र गंगापले, व्यास नारायण साहू, हीरा निषाद, विजय कुमार ध्रुव, गोपाल निषाद, सुश्री अर्चना बघेल, दीनदयाल साहू, परमेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!