Uncategorized
जिला जेल धमतरी में एक दिवसीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जाँच परीक्षण शिविर आयोजित,40 बंदियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

संचालनालय आयुष रायपुर के निर्देशानुसार जिला शासकीय आयुष पॉलीक्नीनिक धमतरी के डॉ. योगेश कुमार नेताम, (आयुष चिकित्सक, संजय कुमार पटेल (आयुष विंग) एवं शिवेन्द्र तारम (पंचकर्म सहायक) के द्वारा जिला जेल धमतरी में एक दिवसीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जाँच परीक्षण शिविर आयोजित कर जेल में परिरूद्ध बंदियों का उच्च रक्तचाप, मधुमेह, उदरविकार, त्वचाविकार, वातरोग इत्यादि रोगों की जांचकर आयुर्वेद औषधि एवं रोगो के बचाव संबंधी परामर्श दिया गया। इस आयुर्वेद शिविर में 40 बंदियों का स्वास्थ्य जाँच परीक्षण एवं उपचार कर औषधी वितरण किया गया। उक्त शिविर में एन.के. डहरिया, सहायक जेल अधीक्षक, लीलाराम साहू, फार्मासिस्ट एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

