Uncategorized

7 करोड़ 73 लाख की धोखाधड़ी के गिरप्तार आरोपी की बिगड़ी तबियत, मौत


धमतरी। एक ठगी के गिरप्तार आरोपी की मौत का मामला सामने आया है.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी रोहित सिन्हा एवं लगभग 50 अन्य किसानों द्वारा थाना अर्जुनी आकर, दुर्गेश कठोरिया पिता लक्ष्मण कटोरिया निवासी ग्राम भवरमरा, जिला राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ )के खिलाफ लिखित आवेदन दिया की दुर्गेश कठोरिया द्वारा अधिक कीमत पर धान बेचने के नाम पर सभी किसानों से कुल 7 करोड़ 73 लाख की धोखाधड़ी कर ठगी की घटना को अंजाम दिया गया और वह वर्तमान में फरार हो गया है। तब किसानों द्वारा दुर्गेश कठौलिया के बारे में पतासाजी की गई तब पता चला कि उसके द्वारा पूर्व में भी जिला बालोद, राजनांदगांव ,गरियाबंद बालाघाट में भी इस प्रकार ठगी की घटना को कारित किया गया है। जिसके अतिरिक्त राजनांदगांव के बसंतपुर थाना में भी 302/174/2 420;34 आईपीसी का अपराध पूर्व से दर्ज है।जिस पर सभी किसानों ने घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना अर्जुनी में लिखित शिकायत दिया गया था जिस पर थाना अर्जुनी में अपराध का क्रमांक 47/25 रजिस्टर किया गया था। आरोपी दुर्गेश कठोरिया की 31 मार्च को 4:20 में गिरफ्तारी कर न्यायालय में प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड लिया गया था। शाम 6 बजे पुलिस रिमांड प्राप्त कर आरोपी को थाना लाया गया जहां उनका स्वास्थ्य खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टर के द्वारा आरोपी को मृत घोषित किया गया है, जिस पर थाना कोतवाली में में मर्ग कायम कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।
बताया जा रहा है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां रिमांड में लेने के पूर्व डाक्टरी मुलाईजा कराया गया जहां फिट पाया गया जिसके पश्चात थाना लाने के बाद आरोपी की अचानक तबियत बिगड़ी जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो पायेगा।

”धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से रिमांड पर लिया गया था आरोपी का मेडिकल चेकअप भी कराया गया जहां वह फिट पाया गया। लेकिन अचानक तबियत बिगडऩे पर आरोपी को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। ÓÓ
आंजनेय वाष्र्णेय
एसपी जिला धमतरी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!