प्रसिद्ध चित्रकार बसंत साहू से ज्योति हरख जैन ने आशीर्वाद लिया

भखारा-अंचल के प्रसिद्ध चित्रकार बसंत साहू से भखारा भठेली नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने आशीर्वाद मार्गदर्शन लिया। बसंत फाउंडेशन के मुख्य बसंत साहू कुरूद क्या पूरे छत्तीसगढ़ के ख्याति प्राप्त चित्रकार हैं। उनका जीवन लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है।साथ ही विभिन्न प्रेरक विषय पर वह सहयोग के लिए हमेशा तैयार हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि प्रिय ज्योति पारख जैन (पप्पू भाई )नगर पंचायत अध्यक्ष, भखारा
आपके नेतृत्व में भखारा निश्चित रूप से एक आदर्श क्षेत्र के रूप में स्थापित होगा। आज आपसे मिलकर अत्यंत हर्ष हुआ। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे आपके सेवाभावी और समर्पित व्यक्तित्व से रूबरू होने का अवसर मिला।
मैं भी जब भी अवसर मिलेगा, बच्चों को प्रोत्साहित करने और उनका मार्गदर्शन करने अवश्य आऊंगा। जीवन में कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी हम किस प्रकार आत्मविश्वास और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ सकते हैं, इस विषय पर मैं अपना अनुभव साझा करने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।आप अपने सहज और सरल स्वभाव में स्थिर रहकर नगर की जनता की सेवा करते रहें। मेरा सदैव यह मानना है कि हम सभी एक ही आत्मा के विभिन्न स्वरूप हैं, और इसी भाव से हमें एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए। आपका इष्टदेव परमात्मा सदैव आपके साथ हैं और आपको निरंतर शक्ति प्रदान करते रहें।आपके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं,प्रेम आशीर्वाद.
ज्योति एवं हरख जैन ने उनके स्वस्थ सुखी उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। तथा आत्मीय मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर प्रकृति सोन भी साथ थी।