Uncategorized

धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 5,475 किसानों से 18,971 मीट्रिक टन धान की खरीदी

एक दिन में 1,744 टोकन जारी, टोकन के माध्यम से 6,609.36 मीट्रिक टन धान

धमतरी- जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। जिले के विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों में किसानों से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार धान की खरीदी की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा खरीदी व्यवस्था की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 नवंबर को जिले में कुल 1,744 किसानों के लिए धान विक्रय हेतु टोकन जारी किए गए हैं। इन टोकनों के माध्यम से कुल 6,609.36 मीट्रिक टन धान की खरीदी प्रस्तावित है। वहीं, जिले में खरीदी प्रक्रिया प्रारंभ होने से अब तक कुल 5,475 किसानों से 18,971.08 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है।
धान खरीदी व्यवस्था को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टोकन व्यवस्था के माध्यम से धान विक्रय की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। इससे किसानों को अपनी निर्धारित तिथि पर उपज विक्रय करने में सुविधा मिल रही है और उपार्जन केंद्रों में भीड़ का बेहतर प्रबंधन किया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों एवं उपार्जन केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि केंद्रों में किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें। धान की गुणवत्ता, तौल, बारदाने की उपलब्धता तथा खरीदी से संबंधित अभिलेखों का व्यवस्थित संधारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं जारी टोकन के अनुसार ही उपार्जन केंद्रों में धान विक्रय के लिए पहुंचें तथा खरीदी संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!