विनोद कुमार पांडेय ने ग्रहण की रेडक्रॉस सोसायटी धमतरी की आजीवन सदस्यता

सामाजिक सेवा, मानवता एवं जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त बनाते हुए श्री विनोद कुमार पांडेय ने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा धमतरी की आजीवन सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर मनोज साहू, सत्यप्रकाश प्रधान, दुष्यंत कुमार सिन्हा एवं भूपेंद्र कुमार साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।
रेडक्रॉस सोसायटी मानवता की सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता, रक्तदान, आपदा प्रबंधन एवं जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली संस्था है। इस संस्था की आजीवन सदस्यता ग्रहण करना सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मानवीय संवेदनाओं के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
इस अवसर पर श्री विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी से जुड़ना उनके लिए गौरव एवं प्रसन्नता का विषय है। मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। संस्था के माध्यम से जरूरतमंदों एवं पीड़ित मानवता की सेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाना उनका उद्देश्य रहेगा।उन्होंने कहा कि समाज में सेवा, सहयोग और संवेदना की भावना को मजबूत बनाना हम सभी का दायित्व है।
मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और जरूरतमंदों के काम आना ही जीवन की सच्ची सार्थकता है।

