Uncategorized

नगर के प्रतिष्ठित नागरिक व अधिवक्ता बीएल जैन को नगर वासियों द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

धमतरी- नगर के प्रतिष्ठित नागरिक आयकर,अधिवक्ता व जैन समाज के वरिष्ठ श्रावक बीएल जैन के आकस्मिक निधन पर धमतरी के अनेक संगठनों समाजसेवियों आयकर विक्रय कर अधिवक्ताओं ने एवं इष्ट मित्रों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है.पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा ने बीएल जैन को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा समाज के क्षेत्र में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा, और उनका इस तरह से चला जाना सभी के लिए दुख की घड़ी है.राजनांदगांव के प्रमुख समाजसेवी डॉक्टर पुखराज बाफना ने बी,एल जैन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा उनका इस तरह जाना मुझे झकझोर दिया, वे हमेशा याद आएंगे, नगर के प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट सुशील अग्रवाल ने स्व.जैन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा वे बचपन के मित्र थे हमेशा उनका मुझ पर स्नेह रहा, जहां भी जाए साथ जाते थे उनका ऐसे चले जाना मुझे व्यथित कर दिया,सकल जैन श्री संघ के अध्यक्ष आकाश गोलछा ने बीएल जैन के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया. डॉक्टर हीरा महावर ने अपनी श्रद्धांजलि में कहा कि बीएल जैन से मेरा बहुत लगाव रहा उनका जाना मुझे व्यक्तिगत रूप से आघात लगा है.बी एल जैन मेरे मित्र ने बी एल जैन को श्रद्धांजलि देने वालों में थे.शहर के प्रमुख चार्टर्ड अकाउंटेंट, आयुष महेश्वरी सत्यनारायण राठी प्रदीप मिरानी, दीपक लखोटिया, पूर्व विधायक हर्षद मेहता,अजय पारख, आर के वाधवानी सुधीर ठाकुर मनोज सोनी राजेंद्र रामाख्यानी, आशुतोष मिश्रा अमित गुरु बचानी, हर्ष पार ख, सुनील दुग्गड़ हर्ष अग्रवाल, संघ के संरक्षक भंवर लाल छाजेड़, संघ के अध्यक्ष विजय गोलछा, अशोक राखेचा धर्म परम मदनलाल पारख अजय बरडिया, शिशिर सेठिया, वीरेंद्र गोलछा, अमित लोढ़ा, प्रकाश पारख , रिखब दुग्गड़ , प्रकाश गोलछा आदि शामिल है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!