Uncategorized
आरक्षक किशोर गायकवाड़ ने पेश की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल:ऑटो में छूटा बैग, मोबाइल एवं कीमती सामान सकुशल लौटाया
खोया हुआ सामान पाकर भावुक हुईं हिना यादव, पुलिस के प्रति जताया आभार

थाना सिटी कोतवाली धमतरी में पदस्थ आरक्षक किशोर गायकवाड़ ने ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं मानवीय संवेदनशीलता का सराहनीय परिचय दिया।दरअसल, एक ऑटो में यात्री का बैग छूट गया था, जिसमें मोबाइल सहित अन्य आवश्यक एवं कीमती सामान रखा हुआ था। आरक्षक किशोर गायकवाड़ ने बैग एवं उसमें रखे सामान को सुरक्षित रखते हुए उसके वास्तविक मालिक की पतासाजी की।लगातार प्रयासों के बाद उक्त सामान की वास्तविक मालिक कांकेर जिले के चारामा निवासी हिना यादव की पहचान सुनिश्चित कर उन्हें थाना सिटी कोतवाली धमतरी में उनका पूरा सामान सकुशल सुपुर्द किया गया।अपना खोया हुआ सामान सुरक्षित वापस पाकर हिना यादव ने धमतरी पुलिस एवं आरक्षक किशोर गायकवाड़ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।