Uncategorized

समाज के समग्र चुनौतियों को संघर्ष के हथियार से मात देकर सेवा की मिसाल बनी दिव्यांग बुधयंतीन कुर्रे का जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मान

घर-घर, द्वार-द्वार, स्वास्थ्य सेवा की प्रमाणित वाहिका है मितानिन बहनें -: विजय मोटवानी


धमतरी.  मितानिन दिवस के अवसर पर इस क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली रामसागर 12 वार्ड की मितानिन बुधयंतीन कुर्रे जो कि दिव्यांग होने के बाद भी समाज के सभी चुनौतियों को अपने संघर्ष, सेवाभावी संस्कार तथा जज्बातों से मात देकर प्रमाणित सेवा को मूर्त रूप प्रदान कर एक मिसाल पेश की है का सम्मान नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा आमापारा वार्ड के पार्षद विजय मोटवानी, अंबेडकर वार्ड के पार्षद कुलेश सोनी द्वारा शाल श्रीफल प्रदान कर किया गया। इसके साथ ही आमापारा वार्ड के मितानिन रश्मि पटेल को भी मितानिन दिवस पर सम्मानित किया गया।सम्मान के इस अवसर पर विजय मोटवानी ने कहा है कि सेवा के सबसे करीब एवं महत्वपूर्ण क्षेत्र होता है स्वास्थ्य जिसके वाहिका के रूप में मितानिन महीने घर-घर के द्वार – द्वार तक पहुंच कर 24 घंटे अपनी सेवाएं देती है जिसके लिए समाज उनका सदैव कृतज्ञ रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!