Uncategorized

मितानिनें छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं – रंजना साहू

मितानिन दिवस पर किया मितानिनों के त्याग और सेवा को नमन, दी बधाई


धमतरी। छत्तीसगढ़ में आज 23 नवंबर को मनाए जा रहे मितानिन दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने प्रदेश की सभी मितानिन बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्रीमती साहू ने अपने संदेश में कहा कि, मितानिन सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और ममता का दूसरा नाम है। गांव-गांव में, घर-घर जाकर माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता करने वाली हमारी मितानिन बहनों के कारण ही छत्तीसगढ़ आज स्वस्थ छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसे कठिन समय में भी मितानिन बहनों ने अपनी जान की परवाह किए बिना गांव की रक्षा की। गर्भवती माताओं की देखभाल हो, बच्चों का टीकाकरण हो, या स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना हो, हर मोर्चे पर मितानिन बहनें सबसे आगे खड़ी रही हैं। श्रीमती साहू ने कहा प्रदेश सरकार मितानिन बहनों के सम्मान और उनके हितों के लिए लगातार काम कर रही है। हमारा संकल्प है कि मितानिन बहनों को उनका पूरा सम्मान, सुरक्षा और अधिकार मिले।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!