Uncategorized

आमातालाब रोड में आंधी तूफान से गिरा विशाल पीपल का पेड़

धमतरी। आंधी तूफान के चलते विशाल पीपल का झाड़ टूट कर सड़क के बीच गिर गया था। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। किन्तु इस हादसे से शेड, केवल तार समेत मंदिर की रोलिंग टूटने से नुकसान हुआ है। घटना से इलाके में कुछ देर बिजली गुल भी रही। ज्ञात हो कि पिछले तीन चार दिनो से शाम को मौसम का मिजाज बदल जाता है, और तेज हवा आंधी चलने लगती है। हालांकि मौसम में बदलाव होने से लोगो को गर्मी से राहत जरुर मिलती है, मगर तेज हवा आंधी से हादसो का खतरा भी बढ़ जाता है। विदित हो कि शनिवार की शाम फिर मौसम ने करवट बदली थी, और तेज हवा आंधी चलने लगी थी। इस दौरान आमातालाब रोड स्थित धोबी समाज भवन के पास का विशाल पीपल पेड़ गिर गया। झाड़ सड़क में गिरने से कुछ देर उस क्षेत्र में आवागमन में दिक्कत हुई मगर इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि पेड़ गिरने से विद्युत केबल ताल टूट गया था। जिससे कुछ देर उस क्षेत्र की बिजली भी बंद रही, वहीं पेड़ की शाख सामने मौजूद एक घर की शेड़ में गिरने और मंदिर की रोलिंग में गिरने से नुकसान हुआ है। जिसके पश्चात लोगो के द्वारा निगम में सूचना देने के बाद निगम की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को सड़क से हटाया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!