Uncategorized

नवकार महिला मंडल द्वारा भेंट की गई दो बच्चियों को शादी की सामग्री

नवकार महिला मंडल द्वारा दो बच्चियां सरिता यादव और रोशनी यादव को उनकी शादी के बारात व्यवस्था के लिए खाद्य सामग्री एवं उन्हें भेंट स्वरुप उनकी जरूरत का सामान नवकार महिला मंडल द्वारा दिया गया.बच्चों के पिता नहीं है मां घरों में जाकर काम करती है ऐसी जानकारी मंडल को मिली तो मंडल ने उनकी मदद के लिए तैयारी की.नवकार महिला मंडल द्वारा इसके पहले 23 बच्चियों की शादी की तैयारी कर उन्हें शादी में उपहार स्वरूप उनकी हर जरूरत का सामान देती है. इस अवसर पर पिछली शादी पर शहर के महापौर रामू रोहरा अध्यक्ष संतोष मिन्नी के निवास आकर अपना आशीर्वाद दिया और बच्चियों को आगे पढ़ाई करने के लिए जागरूक किया.रामू रोहरा ने मंडल के इस निस्वार्थ सेवा को देखकर भाव विभोर हो गए और मंडल से कहा जैसे भी आपको यह काम की जरूरत होती है या किसी भी आवश्यकता रूपी काम होता है तो मुझे जरूर बताएं मैं आपके काम में सहयोगी बनना चाहता हूं. उनका स्वागत मंडल अध्यक्ष संतोष मिन्नी ने शाल एवं सकोरा देकर किया. ज्ञात हो कि इस अप्रैल महीने में मंडल ने यह पांचवीं बच्ची को विदा किया. संतोष मिन्नी ने बताया कि यह सामग्री अपने मंडल से ही कलेक्ट करते हैं मंडल द्वारा बच्चों को 2 सूट कैस 18 साड़ी 2 पायल बिछिया दो गले का सेट मंगलसूत्र मेकअप का सामान चादर गलीचा किचन के बर्तन हॉटपोट नैपकिन टॉवल दो तेल टीपा एवं खाद्य सामग्री पानी की कोठी पर्सऔर जरूर त की अन्य सामग्री दी गई है इस निस्वार्थ सेवाभाव को देखकर शहर में चर्चा हो रही है और मंडल की सराहना की जा रही है.इस कार्यक्रम में दिगंबर पंचायत के वरिष्ठ डॉक्टर विजय प्रकाश नंदलाल जसवानी पवन मिन्नी एवं मंडल के कुसुम गोलछा इंदु जैन बिंदु ओस्तवाल सुमन छाजेड़ अनीता लुक्कड़ एवं मंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!