Uncategorized

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस व भाजपा जिला महामंत्री महेन्द्र पंडित ने क्षेत्रवासियों को दी दीपावली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं


धमतरी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस व भाजपा जिला महामंत्री महेन्द्र पंडित ने क्षेत्रवासियों को दीपावली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। कामना करते हुए कहा कि दीपावली में जलने वाले दीये हमारे जीवन को खुशियों की रौशनी से भर दे। यह दीपावली पर्व हम सभी के जीवन में प्रकाश, सद्भाव, समृद्धि व नई खुशियां लाए। दीपावली पर्व धनतेरस से प्रारंभ होकर भाईदूज तक जारी रहता है। इस पांच दिवसीय पर्व के दौरान हमें सनातन संस्कृति की महत्ता प्रतीत होती है। यह दीपावली लोगों के जीवन मे खुशियों की दीपावली साबित हो ऐसी कामना करते है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस व भाजपा जिला महामंत्री महेन्द्र पंडित ने कहा दीपावली पर्व हमे आनंद व सुखमय रहने व दूसरों का रखने का संदेश देती है। दीपावली उत्साह उमंग, असत्य पर सत्य की जीत और समृद्धि का पर्व है। 14 वर्ष वनवास के दौरान लंका फतेह कर भगवान श्रीराम अयोध्या पधारे। इस खुशी के अवसर को दीपावली के पूर्व में सनातन काल से मनाया जा रहा है। दीपावली पर्व आपार खुशियां लेकर आती है। सभी इस पर्व को आनंद पूर्वक मनाए। दीपावली पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है इस दिन भगवान धनवन्तरी की पूजा होती है। नरक चतुदर्शी रुपचौदस के पश्चात अगले दिन मां लक्ष्मी की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की जाती है। अगले दिन गोवर्धन पूजा फिर भाईदूज के साथ पर्व की समाप्ति होती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!