कुरुद में मारपीट व चाकूबाजी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू व कड़ा जब्त
एसपी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देश पर कुरुद पुलिस की त्वरित कार्यवाही: जानलेवा हमला व चाकूबाजी का मुख्य आरोपी डिलेश्वर यादव सलाखों के पीछे

कुरुद पुलिस की बड़ी कार्यवाही: पुरानी रंजिश पर चाकू दिखाकर हमला करने वाला आरोपी पकड़ाया, आर्म्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल
पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में असामाजिक तत्वों, गुंडे-बदमाशों और चाकूबाजों के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी तारतम्य में थाना कुरुद पुलिस ने मारपीट और चाकूबाजी के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है।
प्रार्थी देवाशीष माहिलकर ( 23 वर्ष, निवासी मरौद) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 01.11.2026 की रात लगभग 09:00 बजे हाई स्कूल के पास पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी डिलेश्वर उर्फ दिलू यादव और पप्पू मंडावी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने एक राय होकर हाथ-मुक्का, बेल्ट के बक्कल और स्टील के कड़े से प्रार्थी के चेहरे व सिर पर मारपीट कर चोट पहुंचाई तथा डिलेश्वर यादव ने बंटची चाकू दिखाकर प्रार्थी को डराया-धमकाया।
प्रार्थी के मुलाहिजा में डॉक्टर द्वारा धारदार हथियार से चोट (शार्प इंजरी) लेख किए जाने पर मामले में धारा 118(1) BNS एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी की गई। ग्राम मरौद में दबिश देकर आरोपी डिलेश्वर उर्फ दिलू यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार किया।
गवाहों के समक्ष आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बंटची चाकू एवं स्टील का कड़ा विधिवत जब्त किया गया।आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर,थाना कुरुद में धारा 296(ख), 115(2), 351(2), 3(5), 118(1) BNS एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट
के तहत अपराध पंजीबद्ध कर
आरोपी डिलेश्वर उर्फ दिलू यादव को न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है।प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपी की भी लगातार तलाश जा रही है।