Uncategorized

जिला पंचायत सभापति मोनिका ऋषभ देवांगन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में किया श्रमदान

वार्ड भ्रमण कर जनसमस्याओं का लिया जायजा


धमतरी। ग्राम पंचायत अछोटा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय आवास पारा में जिला पंचायत सभापति एवं भाजपा गंगरेल मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने वार्डवासियों के साथ श्रमदान करते हुए वार्ड का भ्रमण किया तथा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं का जायजा लिया। बारिश के कारण सड़क पर जलभराव एवं कीचड़ से आवागमन में हो रही कठिनाइयों को देखते हुए श्रीमती देवांगन ने वार्डवासियों के सहयोग से सड़क पर मुरुम डलवाकर श्रमदान किया, जिससे मार्ग को आवागमन योग्य बनाने का प्रयास किया गया। वार्ड भ्रमण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने पेयजल, विद्युत, सड़क, जल निकासी तथा निस्तारी तालाब के सौंदर्यीकरण एवं विस्तार सहित अन्य मूलभूत समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इन समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों से चर्चा की गई। साथ ही उपसरपंच तिहारू राम देवांगन से भी आवश्यक पहल कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने कहा कि जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास एवं आमजन की सुविधाओं के लिए जनसहभागिता के साथ निरंतर कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन, उपसरपंच तिहारू राम देवांगन, तरुण देवांगन, योगेश देवांगन, पमेंद देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन, टिकेश्वरी देवांगन सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!