Uncategorized

नगर निगम धमतरी के जलप्रदाय विभाग द्वारा समस्त 40 वार्ड में मोटर पंप ऑपरेटराे की ली गई बैठक

नगर पालिक निगम धमतरी के जलप्रदाय विभाग द्वारा समस्त 40 वार्ड में चलाई जाने वाले मोटर पंप ऑपरेटराे की बैठक लिया गया जिसमें आम नागरिकों को समय पर जल की पर्याप्त जल प्रदाय पर विशेष ध्यान देते हुए अपने-अपने वार्डों के कार्य को पूर्ण जिम्मेदारी से करने सभी को निर्देशित किया गया साथ ही साथ वार्डों में व्याप्त अवैध कनेक्शन की जांच पाइप लाइन लीकेज आदि प्रमुख समस्याओं को अवगत कराने निर्देश दिया गया एवं प्राप्त समस्या को त्वरित कार्यवाही करने रूपरेखा तैयार किया जा रहा है बैठक में प्रमुख रूप से एमआईसी सदस्य अखिलेश सोनकर, लोमेश देवांगन, मोहम्मद शेर खानसमस्त वार्ड के पंप ऑपरेटर जीतू सोनी, संजय नामदेव, जितेंद्र ठाकुर, प्रहलाद मांडवी, दशरथ रजक, राजेंद्र पटेल, श्याम,चंद्र शेखर, संतोष साहू, बोहोत यादव , मिथुन, मनहरण भानु सिंहा, महेंद्र यादव, पारस साहू, योगेश रजक,गोपी, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!