Uncategorized

एसपी सूरज सिंह परिहार ने सउनि. दिलहरण सिंह ठाकुर को दी ससम्मान विदाई

शाल, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर किया सम्मानित


धमतरी। धमतरी पुलिस परिवार के वरिष्ठ सदस्य सहायक उप निरीक्षक (सउनि.) दिलहरण सिंह ठाकुर को उनकी दीर्घ, अनुकरणीय एवं समर्पित सेवाओं के लिए आज ससम्मान विदाई दी गई।वर्ष 1983 में रायपुर जिले में आरक्षक पद पर भर्ती होकर, उन्होंने अपने कार्यकाल में विभाग के प्रति 42 वर्ष 03 माह 11 दिन तक निरंतर सेवा दी।सेवा काल के दौरान उन्होंने विभिन्न थानों और पुलिस कार्यालयों में पदस्थ रहकर सदैव अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन किया।सेवानिवृत्ति अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय धमतरी में विदाई समारोह आयोजित किया गया।पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने सउनि. दिलहरण सिंह ठाकुर को शाल, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके दीर्घ सेवा काल की सराहना की।इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक सुश्री मोनिका मरावी, सुश्री मीना साहू, निरीक्षक (एम.) अखिलेश शुक्ला, लक्ष्मी ध्रुव,सउनि. दिनेश सोनकर, डोमार सिंह ध्रुव, राजेश दीवान, प्रेमलाल सिन्हा, रामावतार राजपूत आदि उपस्थित रहे.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!