Uncategorized

उपमुख्यमंत्री अरुण साव का नगर निगम धमतरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्मदिन

जनसेवा, सरलता और समर्पण की मिसाल हैं श्री साव-महापौर रामू रोहरा

नगर निगम धमतरी परिसर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव का जन्मदिन पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत फटाखे फोड़कर एवं मिठाई वितरण के साथ हुई, जिसमें माहौल खुशनुमा और ऊर्जा से भर गया।
इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा, सभापति, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी, तथा निगम के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और उन्होंने उपमुख्यमंत्री श्री साव के प्रति अपना सम्मान और शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।महापौर रामू रोहरा ने कहा कि अरुण साव जनसेवा, सरलता और समर्पण की मिसाल हैं। उनका नेतृत्व प्रदेश के विकास का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें दीर्घायु, स्वास्थ्य और निरंतर ऊर्जा प्रदान हो।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!