Uncategorized

नरहरपुर प्रवास के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धमतरी में भव्य स्वागत, कांग्रेसजनों में दिखा भारी उत्साह


धमतरी। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास से नरहरपुर (कांकेर) प्रवास के दौरान धमतरी शहर आगमन पर सिहावा चौक मे कांग्रेसजनो द्वारा उनका भव्य स्वागत व आत्मीय अभिनंदन किया गया। बघेल के आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता स्वागत स्थल पर एकत्रित हुए। जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का काफिला धमतरी शहर पहुंचा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी और पुष्पवर्षा के साथ बघेल को पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा फूलमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट-मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने संगठन की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, धमतरी विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व महापौर विजय देवांगन, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, जिला कोषाध्यक्ष विजय गोलछा, वरिष्ठ नेता हरमिंदर छाबड़ा, रजत जसुजा, सेवादल जिला अध्यक्ष होरीलाल साहू, जिला महामंत्री विक्रांत पवार, आकाश गोलछा, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, ऋषभ ठाकुर, जिला सचिव राजेश पांडे, शकील अहमद गुड्डा, उदित नारायण साहू, निर्मल साहू, देवेंद्र देवांगन, अवैस हाशमी, अजय डहरिया, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!