Uncategorized

वोट बचाओ देश बचाओ मंडल स्तरीय जन चौपाल मे लेखराम साहू ने आम जनता को किया जागरूक


धमतरी। वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड के नेतृत्व में खिसोरा मंडल का जन चौपाल एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी, पूर्व विधायक कुरूद लेखराम साहू, प्रवक्ता, प्रदेश कांग्रेस कमेटी डॉ. गिरिश साहू पूर्व उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत मगरलोड राजेश साहू पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, युवा कांग्रेस तोषण साहू, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र साहू उपस्थित रहे। लेखराम साहू ने कहा कि ज्ञानेश कुमार आम जनता के सबसे बड़े अधिकार वोट देने की अधिकार दुरउपयोग कर देश में अराजकता एवं विश्वास घात कर लोगों के अधिकार का हनन किया है इसलिए ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को उनके पद से हटाया जाए एवं भविष्य में ऐसे भ्रष्ट ऑफिसर की नियुक्ति ऐसे जिम्मेदार पद पर कभी नहीं होनी चाहिए लोगों को भाजपा के गलत नीतियों एवं जन विरोधी योजनाओं के बारे में बताया लगातार आम जनता को महंगाई की मार ने मार डाला है निश्चित तौर पर आने वाले भविष्य में चुनाव परिणाम में भाजपा की झोली खाली की खाली रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को एक एकड़ में 13839 देने की घोषणा भी एक चुनावी जुमला हो सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!