सिहावा चौक से लेकर नहर नाका चौक तक ब्रेकर बनाने पार्षद कुशल लोढ़ा ने की मांग
कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को लिखा पत्र

धमतरी। कुशल लोढा (जैन) पार्षद श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड द्वारा कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर सिहावा चौक से लेकर नहर नाका चौक तक ब्रेकर बनाने की मांग की है।
पार्षद कुशल लोढ़ा ने कहा कि नगर पालिक निगम क्षेत्रांतर्गत श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड सिहावा चौक से नहर नाका चौक तक दिन प्रतिदिन आवाजाही बढ़ती जा रही है एवं बड़े एच छोटे वाहन चालकों के द्वारा वाहनों तेज गति से चलाया जाता है। जिससे दुर्घटना जैसी घटना हो रही है। उक्त समस्या को देखते हुए सिहावा चौक से नहर नाका चौक तक ब्रेकर बनाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। बीती रात्रि सिहावा चौक के पास पुलिस बाइक पेट्रोलिंग को पिकअप वाहन द्वारा चपेट में ले लिया जिसमें एक प्रधान आरक्षक की मौत हो गई। जबकि दूसरा आरक्षक घायल है, जिनका उपचार रायपुर में जारी है। इस प्रकार की वारदात पुर्नवृत्ति न हो इसलिए उक्त मार्ग में डिवायडर का निर्माण आवश्यक है। श्री लोढ़ा ने मृतक पुलिस प्रधान आरक्षक को भावपूर्ण श्रद्धाजंलि दी है।


