Uncategorized

4 सितंबर को बीकानेर में गातापार धमतरी की बेटी सुश्री काजल नाहर लेंगी जैन भगवती दीक्षा


धमतरी। गातापार धमतरी निवासी मुमुक्षु बहन सुश्री काजल जी नाहर ने सांसारिक जीवन का त्याग कर आत्मकल्याण एवं धर्म साधना के पथ को अपनाने का निर्णय लिया है। आगामी 4 सितंबर 2026 को राजस्थान के बीकानेर में उनका भव्य जैन भगवती दीक्षा महोत्सव आयोजित होगा। इस पावन अवसर की घोषणा होते ही जैन समाज सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का वातावरण निर्मित हो गया है। यह दीक्षा हुक्म संघ के नवम पट्टधर, युग निर्माता, परमागम रहस्य ज्ञाता परम पूज्य आचार्य भगवन् 1008 श्री रामलालजी म.सा. एवं बहुश्रुत वाचनाचार्य उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी म.सा. की पावन प्रेरणा और महत्ती कृपा से संपन्न होगी। समाजजन इसे धर्म प्रभावना और आध्यात्मिक जागरण का ऐतिहासिक क्षण मान रहे हैं। मुमुक्षु बहन सुश्री काजल जी नाहर, विनोद एवं श्रीमती राखी नाहर की सुपुत्री तथा पुखराज एवं श्रीमती माडूबाई नाहर की सुपौत्री हैं। कम आयु में वैराग्य भाव को आत्मसात कर संयम जीवन का मार्ग चुनना समाज के लिए प्रेरणादायी माना जा रहा है। दीक्षा महोत्सव को लेकर समाज में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। विभिन्न धार्मिक आयोजन, मंगल भावनाएं, स्वागत यात्राएं एवं धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। समाजजन बड़ी संख्या में बीकानेर पहुंचकर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने की तैयारी कर रहे हैं। सुश्री काजल जी का यह निर्णय न केवल परिवार बल्कि पूरे धमतरी जिले के लिए सम्मान और आध्यात्मिक गौरव का अवसर बन गया है। इस अवसर पर समाज में राम गुरु विराट हैं, दीक्षाओं का ठाठ हैं एवं हर्ष हर्ष जय जय के जयघोष गूंज रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!