पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व महापौर विजय देवांगन को गले लगाकर दी जन्मदिन की बधाई, पुराने आत्मीय रिश्तों की दिखी झलक
तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में महापौर रहते हुए विजय देवांगन ने शहर के विकास कार्यों को गति देने निभाई थी सक्रिय व महत्वपूर्ण भूमिका

धमतरी। मितानिन सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने धमतरी पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक आत्मीय अंदाज देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने धमतरी नगर निगम के पूर्व महापौर विजय देवांगन को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए गले लगाया और शुभकामनाएं दीं। इस आत्मीय मुलाकात ने दोनों नेताओं के बीच पुराने संबंधों और विश्वास को एक बार फिर चर्चा में ला दिया।
उल्लेखनीय है कि भूपेश बघेल जब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री थे, उस दौरान विजय देवांगन धमतरी नगर निगम के महापौर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में महापौर रहते हुए विजय देवांगन ने शहर के विकास कार्यों को गति देने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई थी। शहर में विभिन्न विकास योजनाओं, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और नागरिक हितों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में उनकी सक्रियता रही।
मुख्यमंत्री रहते हुए भूपेश बघेल के साथ विजय देवांगन का बेहतर समन्वय रहा। विजय देवांगन उन जनप्रतिनिधियों में शामिल रहे, जिन्हें भूपेश बघेल का स्नेह और मार्गदर्शन मिलता रहा। यही वजह है कि आज मितानिन सम्मान कार्यक्रम के दौरान जन्मदिन पर हुई यह मुलाकात महज औपचारिक बधाई तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें पुराने राजनीतिक और व्यक्तिगत रिश्तों की आत्मीयता भी साफ नजर आई।
पूर्व महापौर विजय देवांगन वर्तमान में भी कांग्रेस संगठन में लगातार सक्रिय हैं और पार्टी की गतिविधियों में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। महापौर के रूप में अपने कार्यकाल के बाद भी वे जनसंपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से राजनीति में सक्रिय बने हुए हैं।
भूपेश बघेल द्वारा सार्वजनिक कार्यक्रम के बीच गले मिलकर जन्मदिन की बधाई देना विजय देवांगन के प्रति उनके स्नेह और पुराने संबंधों को दर्शाता है। इस मुलाकात की कांग्रेसजनों और विजय देवांगन के समर्थकों के बीच भी चर्चा रही।

