Uncategorized

नशा समाज एवं परिवार के लिए अभिशाप है, जिसे दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है – रामू रोहरा

नमो मैराथन का आयोजन, नशामुक्ति के उद्देश्य से प्रतिभागियों ने लगाई दौड़


धमतरी। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह एवं सेवा पखवाड़ा महोत्सव के तहत जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में समाज कल्याण विभाग द्वारा कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में नमो मैराथन का आयोजन आज सुबह 7 बजे किया गया। नशा मुक्ति का संदेश और लोगों को जागरूक करने हेतु यह मैराथन आज गांधी चौक धमतरी से प्रारंभ हुई और घड़ी चौक पर समाप्त हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में महापौर रामू रोहरा उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त निगम सभापति कौशिल्या देवांगन, जिला भाजपा महामंत्री महेन्द्र पंडित, प्राप्ति वाशानी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। महापौर ने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाने तथा युवाओं को जागरूक कर स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना था। नशा समाज एवं परिवार के लिए अभिशाप है, जिसे दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। इस संदेश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु मैराथन का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार भी रखे गए थे।। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 3 हजार रुपए, द्वितीय स्थान पर आने वाले को 2 हजार रुपए तथा तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 1 हजार रुपए नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। उप संचालक समाज कल्याण, डॉ. मनीषा ने कहा कि यह आयोजन केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक सामाजिक संदेश देने का माध्यम है। नशा मुक्ति मैराथन के माध्यम से जिले में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलने की उम्मीद की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!