Uncategorized

गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरू

धमतरी- जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह के अवसर पर विकासखंड नगरी के ग्राम दुगली में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं के सम्मान में गोदभराई की रस्म आयोजित की गई। इस अवसर पर राजस्व एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा , लोकसभा सांसद श्री भोजराज नाग सहित अतिथियों ने पांच गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोदभराई कर उन्हें पोषण बास्केट भेंट की गई।
इस पहल के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा स्वयं और गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने का संदेश दिया गया। महिलाओं को बताया गया कि गर्भावस्था के दौरान उचित पोषण, स्वच्छता और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण मां एवं बच्चे दोनों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई। गोदभराई की यह रस्म गर्भवती माताओं के प्रति सम्मान और अपनत्व व्यक्त करने के साथ ही उन्हें स्वस्थ मातृत्व एवं सुपोषित शिशु के लिए जागरूक करने की महत्वपूर्ण पहल रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!