Uncategorized

ढोल नगाड़ों की गूंज के साथ प्राचीन श्रीराम मंदिर में रंग पंचमी पर आज खेली जाएगी फूलो की होली


कुरुद। प्राचीन श्रीराम मंदिर में इस बार चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी और बसंत उत्सव मनाया जायेगा। ढोल नगाड़ों की गूंज और फूलों से होली खेली जाएगी। श्रीराम मंदिर में इस उत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, फाग मंडलियों और भक्तों के साथ पूरे गांव में बसंत की बयार छेड़ेगी। मंदिर के मंहत अखिलेश वैष्णव ने बताया कि श्रीराम मंदिर सदैव ही लोक परंपरा और उत्सवों का केंद्र रहा है। विशेष रूप से शरद और बसंत उत्सव यहाँ परंपरागत रूप से मनाए जाते रहे हैं। आज शाम सात बजे से बसंत उत्सव की शुरुआत होगी, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ फाग के रसिक जनों और फाग मंडलियों द्वारा रंग पंचमी और बसंत उत्सव की रंगीन फिजा में श्रद्धा और उल्लास का समावेश किया जाएगा। आयोजन के दौरान मंदिर के प्रांगण में फूलों से होली खेलने की परंपरा का निर्वाह किया जाएगा, और स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सांस्कृतिक नृत्य व संगीत की धुनों में हर कोई रच-बस जाएगा। उत्सव को लेकर मंदिर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!