Uncategorized

बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने व स्वच्छता पर पार्षद कुशल लोढ़ा दे रहे विशेष जोर

हटाया गया विद्युत तारों के पास से पेड़ की शाखाओं को, जेसीबी के माध्यम से नालियों की हुई सफाई


धमतरी। श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड पार्षद कुशल लोढ़ा लगातार वार्ड में बुनियादी सुविधाओं की बेहतरी व समस्याओं के निराकरण हेतु जुटे हुए है। इसी कड़ी में वे गर्मी के मौसम में विद्युत आपूर्ति प्रभावित न हो इस दिशा में भी प्रयास कर रहे है। साथ ही स्वच्छता पर विशेष जोर दे रहे है। पार्षद कुशल लोढ़ा द्वारा आज वार्ड के ऐसे स्थान जहां विद्युत खंभे है व तारो के आसपास से पेड़ व झाडिय़ां लगी हुई है उन्हें हटाने की दिशा में कार्य कराया जा रहा है। कई बार गर्मी के मौसम में तेज हवाएं चलने के कारण विद्युत तार में पेड़ की शाखाएं आ जाने से लाईन में खराबी आ जाती है। अब विद्युत आपूर्ति घंटो प्रभावित रहती है। ऐसे में इस गर्मी के मौसम में लोगो को विद्युत ठप होने की असुविधा से बचाने के लिए पार्षद श्री लोढ़ा प्रयास कर रहे है। वहीं वे वार्डो में लगातार सफाई कार्य को गति दे रहे है। वे आज भी वार्ड के नालियों की जेसीबी के माध्यम से सफाई कराई गई। जिसमें भारी मलबा निकाला गया इससे निकासी व्यवस्था बेहतर हुई। उल्लेखनीय है कि पार्षद कुशल लोढ़ा लगातार वार्ड में सक्रिय है। लोगो से मेल मुलाकात कर उनकी समस्याओं के निराकरण की दिशा में प्रयासरत है। चुनाव के दौरान उन्होने बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने व स्वच्छता प्राथमिकता बताया था इसी दिशा में वे कार्यरत है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!