Uncategorized

ग्राम अछोटा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी ग्रामीण द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

धमतरी विधायक ओंकार साहू एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलेंद्र ध्रुव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे उपस्थित

धमतरी। एआईसीसी महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नरहरपुर दौरे के दौरान ग्राम अछोटा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी ग्रामीण द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं आत्मीय अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी ग्रामीण के अध्यक्ष श्री खिलेंद्र ध्रुव के व कांग्रेसजनों ने उत्साह और गर्मजोशी के साथ पुष्पमालाओं से उनका स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस दौरान भूपेश बघेल जी ने कांग्रेसजनों से आत्मीय भेंट-मुलाकात एवं संवाद किया। कार्यकर्ताओं में उनके आगमन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलेंद्र ध्रुव, सूर्या नेताम, भोलानाथ देवांगन, केशव साहू, पेखन साहू, जीवराखन देवांगन, हरीश चंद्राकर, धर्मेंद्र पटेल, जोहित नेताम, गौतम धृतलहरे, साकेंद्र निषाद, मिलन साहू, गणपत मंडावी, प्रणय बच्चन, प्रकाश साहू, अशोक साहू, विजय ध्रुव, अनूप नेताम, विष्णु सिन्हा, ओमेश गोस्वामी, अरुण देवांगन, भीमसेन नेताम, ओमकार ध्रुव, नारायण ध्रुव, बल्लू देवांगन, कल्याण ध्रुव, शिवनंदन ध्रुव, महेंद्र देवांगन, पुरसोत्तम देवांगन, देवधर देवांगन, लिमेश देवांगन, महेंद्र ध्रुव, रामसाय नेताम, जोहत ध्रुव, मुकेश ध्रुव एवं हिमांचल देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!