Uncategorized

छत्तीसगढ़ की सरकार धमतरी की जनता क़े द्वार:पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम क़े केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे मुख्यातिथि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी जुड़ेंगे वर्चुअली

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित राज्य सरकार क़े समस्त मंत्री भी होंगे शामिल, महापौर रामू रोहरा ने सभी मंत्रियो से भेंट कर दिया आमंत्रण

पी एम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के तहत किसानों को सम्मान राशि का हस्तांतरण कार्यक्रम कल धमतरी क़े एकलव्य खेल परिसर मे आयोजित किया जायेगा.महापौर रामू रोहरा द्वारा आज रायपुर पहुँच कर मुख्यमंत्री दोनों उपमुख्यमंत्री व राज्य सरकार क़े समस्त मंत्रियो से भेंट कर उन्हें उक्त कार्यक्रम मे शामिल होने आमत्रंण पत्र सौंपा. मुलाक़ात क़े दौरान सभी मंत्रियो ने कार्यक्रम मे शामिल होने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर महापौर श्री रोहरा ने कहा कि उक्त कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की सरकार धमतरी की जनता क़े द्वार जैसा है.
पहली बार प्रदेश मे ऐसा अवसर आया है ज़ब वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री सहित सरकार का समस्त मंत्री मंडल किसी कार्यक्रम क़े एक साथ साक्षी बनेंगे. विशेष बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यक्रम मे वर्चुअली जुड़ेंगे. यह धमतरी वासियों क़े लिए गौरव का क्षण है.
बता दे कि कार्यक्रम क़े मुख्य अतिथि शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री, ग्रामीण विकास एवं कृषि व किसान कल्याण, भारत सरकार,अध्यक्षता विष्णु देव साय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन,अति विशिष्ट अतिथि तोखन साहू केंद्रीय राज्य मंत्री, आवास एवं शहरी मामले, भारत सरकार, डॉ. रमन सिंह , विधानसभा अध्यक्ष, छ.ग. शासन, अरुण साव,उप मुख्यमंत्री, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेल एवं युवा कल्याण, छ.ग. शासन,विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री, गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, छ.ग. शासन, टंक राम वर्मा मंत्री राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा एवं प्रभारी मंत्री धमतरी, दयाल दास बघेल, मंत्री खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, छ.ग. शासन, ओ.पी. चौधरी, मंत्री वित्त, वाणिज्यिक कर (आबकारी को छोड़कर), आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, छ.ग. शासन, रामविचार नेताम, मंत्री आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन, पशुधन विकास, छ.ग. शासन, लखन लाल देवांगन, मंत्री वाणिज्य और उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी), श्रम, छ.ग. शासन,श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मंत्री महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, छ.ग. शासन, केदार कश्यप , मंत्री वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता, संसदीय कार्य, छ.ग. शासन, श्याम बिहारी जायसवाल,मंत्री लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन, छ.ग. शासन, गजेन्द्र यादव , मंत्री स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य, छ.ग. शासन, गुरु खुशवंत साहेब , मंत्री कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास, छ.ग. शासन, राजेश अग्रवाल, मंत्री पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, छ.ग. शासन,श्रीमती रूपकुमारी चौधरी सांसद, लोकसभा क्षेत्र महासमुंद,भोजराज नाग,सांसद, लोकसभा क्षेत्र- कांकेर, अजय चंद्राकर विधायक, कुरुद विधानसभा,रामू रोहरा महापौर, नगर निगम धमतरी,श्रीमती अंबिका मरकाम विधायक, सिहावा विधानसभा,अरुण सार्वा जिला पंचायत अध्यक्ष धमतरी, नेहरु राम निषाद मान. अध्यक्ष, छ.ग. पिछड़ा वर्ग आयोग, ओंकार साहू,विधायक, धमतरी विधानसभा,विकास मरकाम आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड , अध्यक्ष छत्तीसगढ़ की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!