Uncategorized

गौधाम योजना की प्रथम गौशाला का सिलतरा में भव्य शुभारंभ

धमतरी- गौधाम योजना के अंतर्गत जिले की प्रथम गौशाला का शुभारंभ ग्राम पंचायत सिलतरा, विकासखंड कुरूद में धूमधाम से किया गया।गोपाल सेवा समिति ग्राम पंचायत सिलतरा एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के जिलाध्यक्ष हेमराज सोनी के कर-कमलों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुरूद विधायक अजय चंद्राकर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विधिवत गौ पूजन कर गौधाम का लोकार्पण किया गया। गौ माताओं को गुड़-चना और खिचड़ी खिलाकर गौ सेवा का शुभारंभ किया गया। इस गौशाला में 70 गौवंश के पालन की क्षमता है।
कार्यक्रम में विशेष रूप से सरपंच संतोष पटेल, पंकज सिन्हा, मनहरण पटेल, योगेश साहू, पशु विभाग के उप संचालक अवधेश मरकाम, कुरूद पशु विभाग से भूपेन्द्र सिन्हा, रमन साहू सहित जनपद एवं ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि, पशु विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!