जंगल में जुआ खेल रहे 5 आरोपी गिरफ्तार, नगरी पुलिस ने दबिश देकर 1.43 लाख रूपये का मशरूका किया जब्त
नगदी, 07 मोबाइल और 04 मोटरसाइकिल सहित 05 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों एवं जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना नगरी पुलिस ने नंगरानाला जंगल के अंदर जुआ खेल रहे 05 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उन्हें मौके से गिरफ्तार किया।
पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि नंगरानाला जंगल के अंदर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर नगरी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई, जहां आरोपी जुआ खेलते हुए पाए गए। पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश, नगदी रकम 16,000 रूपये, 07 नग मोबाइल फोन कीमती लगभग 27,000 रूपये तथा 04 नग मोटरसाइकिल कीमती लगभग 1,00,000 रूपये, कुल 1,43,000 रूपये का मशरूका जब्त किया।
मामले में आरोपी भानेंद्र कुमार साहू पिता रमेश कुमार साहू 21 वर्ष, दिनेश तिवारी पिता राम प्रसाद तिवारी 55 वर्ष, राजकुमार भारद्वाज पिता स्व. जगन्नाथ भारद्वाज 54 वर्ष, प्रकाश नेताम पिता जोहन नेताम 40 वर्ष एवं संदीप छत्तर पिता स्व. रविशंकर छत्तर 45 वर्ष, सभी निवासी नगरी, थाना नगरी, जिला धमतरी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 64/2026, धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।