Uncategorized

विश्व रक्तदाता दिवस पर धमतरी में उमड़ा रक्तदाताओं का जनसैलाब

विश्व रक्तदाता दिवस के शुभ अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा धमतरी और शासकीय जिला अस्पताल धमतरी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर ने एक वृहद और ऐतिहासिक रूप ले लिया है। इस महाअभियान में न केवल धमतरी जिले के चारों ब्लॉकों के रक्तदाता पहुंचे, बल्कि पड़ोसी जिलों जैसे बालोद, कांकेर, और राजनांदगांव सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में रक्तवीरों ने धमतरी पहुंचकर इस पुनीत कार्य में अपनी आहुति दी। इस शिविर में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज कराई। शिविर में लगभग 70 यूनिट जीवनरक्षक रक्त अत्यंत उत्साह के साथ संग्रहित किया जा चुका है।
इस मुख्य समारोह में धमतरी विधानसभा के माननीय विधायक ओंकार साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने ब्लड सेंटर का सघन अवलोकन किया, सभी दानदाताओं की हौसलाअफजाई की और उन्हें स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। विधायक श्री साहू ने चिकित्सालय के भीतर विभिन्न वार्डों का भी दौरा किया और वहां भर्ती मरीजों तथा बच्चों के माता-पिताओं से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने मरीजों के परिजनों को पौष्टिक फलाहार के विशेष बंडलों का वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और नगर पालिक निगम धमतरी के सम्मानीय महापौर श्री रामू रोहरा जी ने भी शिविर की सराहना की और मानव सेवा के इस कार्य में जुटे रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए उनके इस जज्बे को नमन किया।
​इस शिविर की सबसे अनूठी और प्रेरणादायी विशेषता यह रही कि इसमें कई ऐसे वरिष्ठ रक्तदाता सम्मिलित हुए जो नियमित रूप से जीवनदान दे रहे हैं। इनमें से कुछ रक्तदाताओं ने 81 बार, किसी ने 59 बार, किसी ने 40 बार तो किसी ने 10 बार स्वैच्छिक रक्तदान कर चुके है और वे अनवरत रूप से समाज सेवा के इस कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। इसके साथ ही, धमतरी के जैन समाज, हलबा समाज और सिंधी समाज के प्रमुखों एवं प्रतिनिधियों ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराते हुए समाज स्तर पर बड़ी संख्या में लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
​प्रशासनिक एवं गणमान्य जनों की उपस्थिति रही.इस वृहद आयोजन में प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों की सक्रिय मौजूदगी रही। कार्यक्रम मे अधिकारी, कर्मचारी व जन समुदायों के उपस्थितियों में ​श्रीमती बी. एक्का मैम (डिप्टी कलेक्टर),
पीयूष तिवारी धमतरी एसडीएम एवं एसडीएम नगरी,​डॉ. यू. एल. कौशिक (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सचिव, इंडियन रेडक्रॉस समिति, जिला धमतरी)
​डॉ. आदित्य सिन्हा (प्रभारी अधिकारी, ब्लड सेंटर, जिला चिकित्सालय धमतरी)
​बीएमओ नगरी एवं बीएमओ कुरुद
​श्री आकाश गिरी गोस्वामी (संगठक, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा धमतरी) मनोज साहू, सत्य प्रकाश प्रधान, एवं दुष्यंत कुमार, होमेश्वर प्रसाद चंद्राकर,मोहिनी साहू, ऋतू प्रधान, भारती सोनी, खोमन लाल साहू, डॉ गिरीश कश्यप,प्रिया कवर, पूजा गायकवाड,मंच संचालन सुरेश साहू और उज्जवला साहू,​श्री शिवा प्रधान जी इंडियन रेड क्रॉस वाइस चेयरमैन की गरिमामय उपस्थिति में यह भव्य आयोजन संपन्न हुआ।​इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा धमतरी और जिला चिकित्सालय प्रबंधन ने इस महा-शिविर को सफल बनाने के लिए सभी अंतर-जिला रक्तदाताओं, मातृशक्ति, सामाजिक संगठनों, ब्लड बैंक की तकनीकी टीम तथा स्वयंसेवकों के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!