Uncategorized

संकल्प पत्र में जनता से किए गए वादों को पूर्ण करेगी भाजपा सरकार- राजेन्द्र गोलछा

जिला भाजपा मंत्री ने कहा केबिनेट की पहली बैठक में ही 18 लाख का आवास व किसानों को दो साल का बोनस देने का हुआ निर्णय


धमतरी । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला भाजपा मंत्री राजेंद्र गोलछा ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सरकार गठन पश्चात नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैबिनेट की पहली ही बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गारंटी पर कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। इसी के तहत कैबिनेट की पहली बैठक में 18 लाख परिवारों को आवास की स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही किसानों को 2 साल के धान का बोनस 25 दिसंबर को किसानों के खाते में डालने का निर्णय लिया गया है। निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी जो कहती है उसे पूरा करती है।भारतीय जनता पार्टी जनता से किए गए वादों से कभी मुकरती नहीं है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की जनता से चुनाव के दौरान संकल्प पत्र में जनता से किए गए वादों को पूर्ण करेगी। केबिनेट की बैठक लिए गए निर्णय पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपमुख्यमंत्री अरूण साव एवं विजय शर्मा को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!