Uncategorized

धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली एवं गोवर्धन पूजा पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

धनतेरस से गोवर्धन पूजा तक का पर्व जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और नई ऊर्जा का संचार करे – रंजना साहू

धमतरी- भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली (लक्ष्मी पूजा) एवं गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में रंजना साहू ने कहा कि दीपोत्सव हमारी भारतीय संस्कृति, परंपरा, आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, धनतेरस का पर्व सुख-समृद्धि एवं आरोग्य की कामना का संदेश देता है, वहीं नरक चतुर्दशी बुराई पर अच्छाई की विजय और अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है। दीपावली पर मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सभी लोग अपने परिवार और समाज की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना करते हैं।
तो वहीं गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति, पर्यावरण, गौमाता और अन्नदाता के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता का भाव रखने की प्रेरणा देती है। ये सभी पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाने के साथ ही आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देते हैं।
रंजना साहू ने कामना की कि दीपोत्सव का यह पावन अवसर प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। मां लक्ष्मी की कृपा सभी पर बनी रहे तथा प्रदेश निरंतर विकास, प्रगति और खुशहाली के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से इन पर्वों को हर्षोल्लास, आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता के साथ मनाने की अपील करते हुए पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!