Uncategorized

लॉज,होटल, बार एवं ढाबों की आकस्मिक चेकिंग

संदिग्ध गतिविधियों पर रोकथाम हेतु थाना प्रभारियों ने दिए आवश्यक निर्देश

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गुरुवार को देर रात लॉज, होटल, ढाबा एवं विश्रामगृहों की आकस्मिक चेकिंग की गई। यह अभियान सार्वजनिक सुरक्षा,असामाजिक तत्वों की निगरानी एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाया गया।पुलिस अधीक्षक महोदय ने पूर्व में सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित सभी लॉज,होटल,ढाबों में समय-समय पर सतत निगरानी रखते हुए चेकिंग करें तथा वहां ठहरने वाले व्यक्तियों की जानकारी, पहचान पत्र, आगंतुक रजिस्टर आदि का सूक्ष्म निरीक्षण करें।जांच के दौरान मुख्य रूप से देखे गए बिंदु जिनमे लॉज,होटल में रुकने वाले व्यक्तियों का वैध पहचान पत्र व रजिस्टर में नाम दर्ज है या नहीं।सीसीटीवी कैमरों की स्थिति-कार्यशील हैं या नहीं.संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त कोई व्यक्ति तो नहीं,ढाबों में रात्रि विश्राम करने वाले वाहन चालकों व अन्य व्यक्तियों की जानकारी।
होटल,ढाबा संचालकों को असामाजिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर यह अभियान चलाया गया, जिसमें थाने की टीमों ने संवेदनशील स्थानों को प्राथमिकता देते हुए गहन चेकिंग की।पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा जनसामान्य की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। लॉज, होटल व ढाबा जैसे सार्वजनिक स्थानों पर आपराधिक गतिविधियों की संभावना को रोकने के लिए यह सतत अभियान जारी रहेगा। आमजन से भी अपील है कि वे सजग रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।धमतरी में निवासरत संदिग्ध बंग्लादेशी या रोहिंग्या के बारे में पर्याप्त जिम्मेदारी से गुणवत्तापूर्ण सूचना इस टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 पर साझा करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!