Uncategorized

कुरुद में 1 अगस्त को आयोजित होगा उद्यम से विकास तक, युवा उद्यमी एवं स्टार्टअप सम्मेलन

ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ, इच्छुक विद्यार्थी, युवा, उद्यमी और नागरिक कर सकते हैं भागीदारी

धमतरी जिले में नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा उद्यम से विकास तक कार्यशाला श्रृंखला के अंतर्गत अगला सत्र 1 अगस्त को कुरुद में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं और नवाचार में रुचि रखने वालों को स्टार्टअप्स और व्यवसाय के अवसरों से जोड़ना है।जिला कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जिले के विद्यार्थियों, युवाओं, महिला उद्यमियों एवं इच्छुक नागरिकों से सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने सभी से अग्रिम ऑनलाइन पंजीयन हेतु गूगल फॉर्म लिंक पर जाकर पंजीकरण करने का आग्रह किया है.सम्मेलन के प्रमुख उद्देश्य,युवाओं और नवाचारकर्ताओं को उद्यमिता के प्रति प्रेरित करना,स्टार्टअप व व्यवसायिक कौशल का विकास,विभिन्न सरकारी योजनाओं और वित्तीय सहायता की जानकारी प्रदान करना,प्रतिभागियों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन और नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

आयोजन सहयोगी संस्थान:कार्यक्रम का आयोजन जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के नेतृत्व में, सीजीएस नेटवर्क रायपुर, सफल उद्यमियों, स्टार्टअप विशेषज्ञों और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से किया जा रहा है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!