Uncategorized

माँ दंतेश्वरी के आशीर्वाद से निकली भाजयुमो की बाइक रैली का धमतरी में जोरदार स्वागत

भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य पं. राजेश शर्मा के नेतृत्व में हुआ आत्मीय अभिनंदन

कुणाल ठाकुर बोले—धमतरी के उत्साह ने बढ़ाई कार्यकर्ताओं की ऊर्जा

धमतरी। माँ दंतेश्वरी के आशीर्वाद के साथ बस्तर से राजधानी रायपुर की ओर सेवा संकल्प अभियान के तहत निकली भारतीय जनता युवा मोर्चा की मोटरसाइकिल रैली का धमतरी पहुंचने पर रायपुर रोड स्थित महालक्ष्मी बिजनेस पार्क के सामने भाजपा प्रदेश समिति सदस्य पं. राजेश शर्मा के नेतृत्व में भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में भाजपा-भाजयुमो कार्यकर्ताओं और युवाओं ने रैली में शामिल युवाओं का जोशीले अंदाज में अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रैली का नेतृत्व कर रहे भाजयुमो प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर ने कहा कि धमतरी में मिला भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं और युवाओं के उत्साह को और बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि इसी ऊर्जा और उत्साह के साथ रैली राजधानी रायपुर पहुंचेगी और वहां भी युवा साथियों के बीच यही जोश दिखाई देगा। ठाकुर ने स्वागत के लिए पं. राजेश शर्मा सहित सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र पंडित, आमदी मंडल अध्यक्ष विनय जैन, विकास शर्मा, हर्ष अग्रवाल, पारस यादव, लक्की डागा, विक्की यादव, राजा सोनी,नानकु महाराज आर्यन सोनी, बाबू, सत्तू यादव, सूरज शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता तथा युवा उपस्थित रहे।
बस्तर के बदले वातावरण का संदेश
स्वागत अवसर पर पं. राजेश शर्मा ने कहा कि आज बस्तर में बदलते वातावरण और नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता का सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि एक समय नक्सल भय के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में भी आशंकित रहते थे, हिंसा के साए से निकलकर बस्तर विकास के नए उड़ान को झू रहा कल जिन हाथों में हथियार थे आज उन हाथों में हुनर है भाजपा ने जो कहा सदैव उसको धरातल पर उतारा है प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने संकल्प के रूप में नक्सलवाद का अंत का वायदा किया देश के गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के खात्मे की डेट लाइन तय कर दिया मुख्यमंत्री विष्णु देव और गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलवाद को मिशन के रूप में लिया और आज बस्तर नक्सलमुक्त विकास की ओर बढ़ रहा और आज उसी बस्तर की पावन भूमि से माँ दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर युवा मोटरसाइकिल यात्रा के माध्यम से राजधानी की ओर बढ़ रहे हैं। पं. शर्मा ने कहा कि भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभांक मिश्रा के कुशल संचालन में जिलेभर में संगठन द्वारा लगातार सराहनीय गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। धमतरी में बाइक रैली के स्वागत के दौरान युवाओं की बड़ी मौजूदगी इसका प्रत्यक्ष उदाहरण रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!