Uncategorized

बरसते पानी में भानू चन्द्राकर ने नपा. टीम के साथ कुरुद के जल भराव वाले क्षेत्रो का किया निरीक्षण

कई स्थानों पर चेम्बरो को तोड़कर निकासी व्यवस्था किया गया दुरुस्त, लोगो से भी की गई सहयोग की अपील


कुरुद । लगातार दो दिनों से हो रही वर्षा से कुरूद नगर में कुछ स्थानों पर जल भराव की स्थिति रही। इस स्थानों पर जाकर विधायक प्रतिनिधि व एल्डरमेन भानु चन्द्राकर ने निरीक्षण किया। साथ ही नगरपालिका कर्मियों के साथ मिलकर जनहित में तत्काल कड़े निर्णय लेकर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। उन्होने नागरिकों से अपील भी किया कि नाली से पानी निकासी वाले जगहों के चेंबरो को बंद न करें, निकासी व्यवस्था बेहतर बनाने में सहयोग करें। श्री चन्द्राकर ने आगे कहा कि घरो व दुकानो के बाहर नालियों के उपर लगे स्लैब को अपनी सुविधा के लिए पैक न करें। ताकि सफाई बेहतर ढंग से हो सकें और निकासी बनी रहे। बरसते पानी में भानू चन्द्राकर टीम के साथ जल भराव वाले क्षेत्रो का निरीक्षण करते रहे इस दौरान कई स्थानों पर चेम्बरो को तोड़कर निकासी को दुरुस्त किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!