Uncategorized

कम्प्यूटर शिक्षा एवं असिस्टेंट हेयर ड्रेसर (एडंवास) से बंदियों के पुनर्वास एवं आत्मनिर्भरता को मिला नया आयाम

निश्चय कार्यक्रम के अन्तर्गत शिक्षा एवं कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराना बंदियों के व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है- हिमांशु गुप्ता

रायपुर- केंद्रीय जेल रायपुर में आज भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के जन शिक्षण संस्थान निदेशालय एवं जेल एवं सुधारात्मक सेवाएँ, छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में बंदियों के लिए संचालित कोर्स ऑन कम्प्यूटर कॉन्सेप्ट के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त 40 पुरूष बंदियों तथा असिस्टेंट हेयर ड्रेसर (एडंवास) प्रशिक्षण कार्यक्रम- ब्यूटी पार्लर के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त 30 महिला बंदियों (कुल 70 बंदियों) को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमांशु गुप्ता जेल महानिदेशक, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएँ, छत्तीसगढ़ तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष ठाकुर राम सिंह, सेवानिवृत्त आई.एस.एस एवं अध्यक्ष, जन शिक्षण संस्थान, रायपुर रहे।
इस अवसर पर योगेश सिंह क्षत्री (जेल अधीक्षक, केंद्रीय जेल रायपुर), अतुल सिंह (डायरेक्टर, जन शिक्षण संस्थान, रायपुर) एवं वैभव अग्रवाल (स्टेट इगेंजमेंट आफिसर, छत्तीसगढ़-झारखंड, नेशनल स्किल डेवलपमेंट कार्पोरेशन, नई दिल्ली) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि हिमांशु गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि बंदियों को निश्चय कार्यक्रम के अन्तर्गत शिक्षा एवं कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराना उनके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कंप्यूटर शिक्षा वर्तमान समय की आवश्यकता है, जो बंदियों को भविष्य में रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसरों से जोड़ने में सहायक होगी। यह पहल बंदियों को डिजिटल साक्षरता से जोड़ने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास, कार्यकुशलता एवं समाज की मुख्यधारा में पुर्नस्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। महिला बंदियो को भी उनके रिहाई पश्चात् पुर्नवास हेतु असिस्टेंट हेयर ड्रेसर (एडंवास) -ब्यूटी पार्लर कोर्स का सफलतापूर्वक प्रशिक्षण दिया गया है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष ठाकुर राम सिंह ने बंदियों को प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए बधाई देते हुए शिक्षा, तकनीकी दक्षता एवं कौशल विकास को आत्मनिर्भरता का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय जेल रायपुर के जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री द्वारा अतिथियों एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!