जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी नीलम चंद्राकर और विधायक ओंकार साहू के बेहतर समन्वय से मजबूत हो रहा कांग्रेस संगठन
पार्टी में एकजुटता के साथ कार्यकर्ताओं में बढ़ रहा उत्साह, विपक्ष की भूमिका भी निभा रहे मजबूती से
वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच संवाद एवं सहभागिता बन रही संगठन की मजबूती का आधार

धमतरी। जिले में कांग्रेस संगठन की मजबूती और पार्टी की सक्रियता को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी नीलम चंद्राकर व विधायक ओंकार साहू के बीच बेहतर तालमेल और आपसी समन्वय देखने को मिल रहा है। दोनों नेताओं के सामंजस्यपूर्ण नेतृत्व और संगठनात्मक सक्रियता से जिले में कांग्रेस पार्टी को नई मजबूती मिल रही है। पार्टी के भीतर एकजुटता का माहौल बना हुआ है और कार्यकर्ता भी संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रियता के साथ अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।
धमतरी विधायक ओंकार साहू जहां विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए जनता की आवाज बन रहे हैं, वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी नीलम चंद्राकर संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने और पार्टी की गतिविधियों को गति देने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। दोनों नेताओं के बीच बेहतर समन्वय का असर जिले में कांग्रेस की राजनीतिक सक्रियता के रूप में दिखाई दे रहा है। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस विपक्ष की भूमिका में है। ऐसे में जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी लगातार अपनी आवाज बुलंद कर रही है। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, बिजली बिल, सड़क, पेयजल और अन्य जनहित के विषयों पर कांग्रेस नेताओं द्वारा सरकार का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है। विधायक ओंकार साहू विधानसभा के भीतर और बाहर जनहित के मुद्दों को उठाते हुए सरकार को घेरने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी नीलम चंद्राकर संगठन के माध्यम से इन मुद्दों को जनता तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं को संघर्ष के लिए तैयार रखने में जुटी हैं। राजनीति में संगठन की मजबूती के लिए आपसी तालमेल और नेतृत्व के बीच सामंजस्य बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। धमतरी जिले में विधायक और जिला कांग्रेस अध्यक्ष के बीच बेहतर समन्वय से पार्टी को एकजुट होकर आगे बढऩे का अवसर मिल रहा है। वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच संवाद एवं सहभागिता को भी संगठन की मजबूती का आधार माना जा रहा है। कुल मिलाकर धमतरी जिले में कांग्रेस एकजुट होकर मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने की दिशा में सक्रिय नजर आ रही है। विधायक ओंकार साहू और जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी नीलम चंद्राकर के बीच बेहतर तालमेल से संगठन को मजबूती मिलने के साथ ही आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए पार्टी अपनी तैयारियों को भी धार दे रही है।



