Uncategorized

चंगाई सभा की आड़ में धर्मातंरण को बढ़ावा देने का आरोप, हिन्दू जागरण मंच ने किया विरोध प्रदर्शन


नगरी। धमतरी जिले के नगरी में आज धार्मिक माहौल गरमा गया। हिन्दू संगठन द्वारा चंगाई सभा की आड़ में धर्मातंरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार आज नगरी के वार्ड क्रमांक 12 के एक मकान में चंगाई सभा में बड़ी संख्या में हिन्दूओं की उपस्थिति व धर्मांतरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए हिन्दू जागरण मंच द्वारा सभा स्थल के बाहर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पहुंची और मामला शांत कराने का प्रयास किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!