Uncategorized

सेना भर्ती रैली ड्रिल एवं मेडिकल टेस्ट में प्रदेश के युवाओं ने परखी अपनी तैयारी

धमतरी के इंडोर स्टेडियम में नि:शुल्क कमांडो प्रशिक्षण केन्द्र एवं मिलिट्री एकेडमी के तत्वावधान में सेना भर्ती रैली ड्रिल एवं मेडिकल टेस्ट का आयोजन


धमतरी। नि:शुल्क कमांडो प्रशिक्षण केन्द्र एवं मिलिट्री एकेडमी, धमतरी के तत्वावधान में आज सेना भर्ती रैली ड्रिल एवं मेडिकल टेस्ट का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन धमतरी के इंडोर स्टेडियम में प्रात: 6 बजे से प्रारंभ हुआ। इसमें प्रदेश भर से वर्दीधारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवा अपनी शारीरिक क्षमता का दम दिखाए। आयोजन का मुख्य आकर्षण 1600 मीटर की दौड़ रही। यही दौड़ सेना भर्ती की असली परीक्षा मानी जाती है। इस दौड़ में जो युवा समय पर, अनुशासन के साथ और पूरी ताकत से दौड़ेगा, वही विजेता बनेगा। दौड़ के माध्यम से अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता, गति, सहनशक्ति, समय प्रबंधन और मानसिक मजबूती को परखा जाएगा।
ड्रिल का नेतृत्व एक्स हवलदार (आर्मी इंस्ट्रक्टर) जीवन राम निषाद ने किया। उन्होंने युवाओं को दौड़, शारीरिक दक्षता, अनुशासन और सेना भर्ती की तैयारी के गुर सिखाए। मैदान में तिरंगा झंडों के बीच युवाओं का जोश देखने लायक था। इस अवसर पर श्री निषाद ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं में सेना में जाने का जज्बा अद्भुत है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और अनुशासन की जरूरत है। आर्मी क्लब मिलिट्री एकेडमी इसी उद्देश्य से युवाओं को नि:शुल्क मार्गदर्शन दे रही है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार रखे गए थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!