Uncategorized

महात्मा गांधी सत्य अहिंसा के पुजारी थे- विजय देवांगन

गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर हुआ माल्यार्पण

धमतरी- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के उपलक्ष मे महात्मा गांधी प्रतिमा सेंचुरी गार्डन के पास एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा घड़ी चौक पर महापौर विजय देवांगन,एम आईसी सदस्य केंद्र कुमार पेंदरिया,राजेश पांडे,चोवाराम वर्मा,कांग्रेस के वरिष्ठ जन अरविंद दोशी,पाषर्द दीपक सोनकर,ब्लाक अध्यक्ष ,ईश्वर देवांगन,आकाश गोलछा,जिला पंचायत सभापति कविता बाबर,जनपद अध्यक्ष मनीषा साहू,सेवादल के जिला अध्यक्ष होरीलाल साहू,सहित उपस्थित सामान्यीय जनों के द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर महापौर विजय देवांगन ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई महात्मा गांधी के नाम से मशहूर मोहनदास करमचंद गांधी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख थे। सत्याग्रह व अहिंसा के सिध्दांतो पर चल कर उन्होंने भारत को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके इस सिद्धांतो ने पूरी दुनिया में लोगों को नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता आंदोलन के लिए प्रेरित किया। उन्हें भारत का राष्ट्रपिता भी कहा जाता है। महात्मा गांधी समुच्च मानवजाति के लिए मिशाल है।कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर देवांगन,आकाश गोलछा ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने युद्ध के दौरान देश को एकजुट करने के लिए उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया। आजादी से पहले उन्होंने स्वंतत्रता आंदोलन मे भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की. इस दौरान रामनाथ यादव,रमेश देवांगन, आशुतोष खरे, पवन यादव, योगेश बाबर,कुशल देवांगन,राजेन्द्र गुप्ता,पुरुषोत्तम पटवा, सवीना अंजुम,नवीन गजेंद्र, भूपेश साहू,नरोत्तम मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!