Uncategorized

706 नग अवैध देशी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त कार जप्त सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

मगरलोड पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक रिनाल्ड ट्रायबर कार के माध्यम से ग्राम बोरसी की ओर अवैध देशी शराब का परिवहन किया जा रहा है।सूचना की गंभीरता को देखते हुए मगरलोड पुलिस द्वारा तत्काल पुलिस टीम भेजकर शराब भट्ठी रोड, गौठान के पास ग्राम बोरसी में रणनीतिक घेराबंदी की गई। बताए गए हुलिए एवं वाहन क्रमांक सीजी -05-ए क्यु -0938 के आधार पर संदिग्ध वाहन को रोककर गवाहों की उपस्थिति में विधिवत तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों द्वारा बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से भारी मात्रा में देशी शराब का परिवहन करना पाया गया।
मौके पर ही निम्नानुसार जप्ती की गई 310 पौवा देशी प्लेन शराब – कीमती 24,800 रुपये,396 पौवा देशी मसाला शराब – कीमती 47,520 रुपये,1 रिनाल्ड ट्रायबर कार – कीमती 5,00,000 रुपये
इस प्रकार कुल 706 नग(प्रति नग 1पौवा) देशी शराब एवं प्रयुक्त वाहन सहित कुल 5,72,320 रुपये की संपत्ति जप्त की गई।
उक्त मामले में थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 29/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।गिरफ्तार आरोपियों मे केशव दास सोनवानी, पिता राजगोपाल, 24 वर्ष,
निवासी डांडेसरा,हाॅल निवासी दुधवारा थाना मगरलोड, दुर्गेश सोनवानी, पिता सोमनाथ, 25 वर्ष, निवासी डांडेसरा
हाॅल निवासी दुधवारा,ललित महानंद, पिता श्यामलाल महानंद, 24 वर्ष,निवासी चारभाठा, थाना मगरलोड शामिल है.आरोपी ललित महानंद के विरुद्ध थाना मगरलोड में अब तक कुल चार आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। आरोपी पूर्व में भी गंभीर एवं विविध प्रकृति के अपराधों में संलिप्त रहा है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!