Uncategorized

संघर्ष से शिखर तक: चंचल सोनी की ऐतिहासिक जीत पर महापौर रामू रोहरा ने किया सम्मान

संघर्ष से शिखर तक: चंचल सोनी की ऐतिहासिक जीत पर महापौर रामू रोहरा ने किया सम्मान

धमतरी। राष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 मैडल जीतकर धमतरी जिले और छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाली प्रतिभावान दिव्यांग खिलाड़ी चंचल सोनी का नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने निगम कार्यालय में आत्मीय सम्मान किया।महापौर श्री रोहरा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चंचल सोनी ने अपने अदम्य साहस, अनुशासन और कठोर परिश्रम के बल पर यह ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की है। यह केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे धमतरी और छत्तीसगढ़ के आत्मविश्वास की विजय है।महापौर ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद चंचल ने राष्ट्रीय मंच पर जो परचम लहराया है, वह यह साबित करता है कि संकल्प मजबूत हो तो कोई भी बाधा लक्ष्य के रास्ते में नहीं टिक सकती। उनकी यह उपलब्धि विशेषकर दिव्यांगजनों और युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है.उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम और राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा चंचल सोनी जैसी होनहार खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं निगम अधिकारियों ने भी चंचल सोनी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!